*त्रुटिपूर्ण जिओ लोकेशन वाले विद्यालयों की सही जिओ लोकेशन अपडेट करने के निर्देश जारी*
●29 संस्था प्रधानों द्वारा विद्यालयों की जियो लोकेशन फीड करने में हुई गलतियां
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने लोकेशन अपडेट कराने के दिये निर्देश
●लखनऊ मण्डल के 6 जिलों में कुल 29 माध्यमिक विद्यालयों के जिओ लोकेशन त्रुटिपूर्ण -डॉ दिनेश कुमार
अपर सचिव (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव के भी त्रुटिपूर्ण जिओ लोकेशन दर्शाने वाले माध्यमिक विद्यालयों के सही जिओ लोकेशन अपडेट करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्राप्त निर्देश में लखनऊ मण्डल के
लखीमपुर खीरी जनपद के 8 माध्यमिक विद्यालयों
सीतापुर जनपद के 4 माध्यमिक विद्यालयों
हरदोई जनपद के 8 माध्यमिक विद्यालयों
लखनऊ जनपद के 7 माध्यमिक विद्यालयों
उन्नाव जनपद के 3 माध्यमिक विद्यालयों
रायबरेली जनपद के 7 माध्यमिक विद्यालयों के जिओ लोकेशन त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं
परीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि एक ही जनपद के एक से अधिक विद्यालयों की जिओ लोकेशन अर्थात अक्षांश एवं देशांतर एक समान अंकित हैं, जो किसी भी दशा में व्यवहारिक है,ऐसा तभी होता है जब एक ही स्थान से एक से अधिक विद्यालयों की जिओ लोकेशन अपडेट की जाती है
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि ऐसे त्रुटिपूर्ण जिओ लोकेशन वाले विद्यालयों के जिओ लोकेशन विद्यालय परिसर में ही बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल एप्प को लॉगिन कर के विद्यालय की ऐसी फ़ोटो ली जाए जिसमें विद्यालय का मुख्य गेट और विद्यालय का नाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे,अपलोड किए जाएं
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को त्रुटिपूर्ण जिओ लोकेशन वाले माध्यमिक विद्यालयों के सही जिओ लोकेशन को मोबाइल एप्प के माध्यम से प्राप्त निर्देशों का पालन करवाते हुए अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं

