थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने व बेचने वाले 02 बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर 01 शातिर वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार

थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने व बेचने वाले 02 बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर 01 शातिर वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस०बी० शिरडकर, प्रबल
प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अमित कुमावत अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में बृजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना-पीजीआई के नेतृत्व में आज दिनांक 26.02.2024 को उ0नि0 आसित कुमार यादव मय हमराह थाना क्षेत्र में मामूर मुखबिर खास उपस्थित आया और बताया कि साहब कल दिनांक 25.02.2024 को रात में जो आपके क्षेत्र में नहर पटरी पर मोटर साइकिल चोरी हुई थी। उससे संबंधित तीन नयी उम्र के लड़के किसान पथ पर डलौना से रायबरेली रोड की तरफ सर्विस रोड से आ रहे है जो संदिध है जिनके पास चोरी की मोटर साइकिल है अगर जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं मुखबिर की इस सूचना मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को एक बारगी दबिश देकर मय मोटर साइकिल के पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम हिमांशू पुत्र दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माधव खेड़ा रिनाल्ट शोरूम के सामने थाना मोहनलालगंज लखनऊ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *