थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में 72 घंटे बाद लाखों के चोरी मामले मे पुलिस के खाली हाथ, एसपी सिटी ने टीम गठित कर किया निरीक्षण

थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में 72 घंटे बाद लाखों के चोरी मामले मे पुलिस के खाली हाथ, एसपी सिटी ने टीम गठित कर किया निरीक्षण

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।शनिवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबुपुर में चोरो ने एक घर में लाखों रुपये की लागत की गहने अन्य सामान व नगदी चोरी का मामला प्रकाश मे आया है। वही इस मामले में स्थानीय थाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने खुलासे व इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन कर दिया है।लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।पुलिस सिर्फ हवा में तीर चला रही है। मालूम हो कि थाना पूराकलंदर के कुतूबपुर गांव में पुलिस विभाग के रिटायर दरोगा एवं सिपाही संदीप के घर रात्रि में चोरों ने लोहे के रॉड व अन्य सामग्री के साथ घुसकर लाखों की लागत के जेवर और नगदी साफ कर दिए जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 लाख के आसपास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मामले में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय ने अन्य पुलिस कर्मियों तथा मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम की सहायता से खोजबीन में जुट गए।वही इस घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कहा कि शीघ्र ही चोरी के खुलासा पुलिस करेंगी और इसमे शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *