रुदौली में शिक्षक पर गंभीर आरोप,बीएसए को सौंपा शिकायत पत्र
अयोध्या।रुदौली शिक्षा क्षेत्र के एक विद्यालय मे कार्यरत
अध्यापक पर नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सहायक अध्यापिका ने बीएसए लाल चंद्र को दिए गए लिखित शिकायत पत्र दिया है।आरोप लगाने वाली सहायक अध्यापिका ने बीएसए लाल चंद्र को दिये गये लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उक्त अध्यापक छात्र को अश्लील संदेश भेजता था। इस संबंध में लालचंद ने बताया मामला उनके संज्ञान में है।बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।जांच समिति में तीन खंड शिक्षा अधिकारी शामिल किए गए हैं।गठित समिति में एक महिला खंड शिक्षा अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है। बताया कि उन्होंने गठित टीम के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए हैं इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट शीघ्र उन्हें प्रेषित हो।कहा कि यदि जांच में अगर आरोपी शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

