*दिनांक-06.10.2026*
*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्ता को माल मसरूका के साथ किया गया गिरफ्तार-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन समग्र” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्वेक्षण व मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्ता 1. श्रीमती ललिता देवी पत्नी लवकुश निवासी मोल्लापुर थाना महुली जिला संतकबीर नगर, 2. श्रीमती रिंकी देवी पत्नी जगजीवन प्रसाद निवासी सेमरिया बाजार थाना पडरौना जिला कुशीनगर, 3. श्रीमती मित्तल पत्नी शत्रुघ्न निवासी मोल्लापुर थाना महुली जिला संतकबीर नगर को सुपर मार्केट शाहगंज से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के लॉकेट के बिक्री का ₹10000 रुपया बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा-317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की वृद्धि की गयी। अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-*
1. श्रीमती ललिता देवी पत्नी लवकुश निवासी मोल्लापुर थाना महुली जिला संतकबीर नगर।
2. श्रीमती रिंकी देवी पत्नी जगजीवन प्रसाद निवासी सेमरिया बाजार थाना पडरौना जिला कुशीनगर।
3. श्रीमती मित्तल पत्नी शत्रुघ्न निवासी मोल्लापुर थाना महुली जिला संतकबीर नगर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-342/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना शाहगंज जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. माल मसरूका ₹10000 रुपया बरामद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री दिनेश कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 ओम प्रकाश पांडेय मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

