थाना साइबर क्राइम टीम ने पीडित को 43860 रुपये वापस कराकर किया सराहनीय कार्य
अयोध्या।थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद व उनकी टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज Ack. No. 23111250193601 जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के भाई का फोन हैक करके साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए 42000 रुपये की धनराशि वापस कराया।जिसमे आरोपी द्वारा खुद को पुलिस अधिकारी बता कर वादी के साथ साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध मे कार्यवाही करते हुए वादी को 1860 रुपये की धनराशि को वापस कराया गया।अयोध्या पुलिस ने लोगो से अपील किया कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

