दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित पात्र छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
आजमगढ़, 01 सितम्बर(आर एन एस)जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन किया था, लेकिन विभिन्न तकनीकी एवं अन्य कारणों से छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि प्राप्त नहीं कर सके, उनके प्रकरणों के निस्तारण हेतु शासन द्वारा विस्तृत समय-सारिणी जारी की गई है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थान स्तर पर आवेदन लंबित रहने, पीएफएमएस से संबंधित प्रकरणों में रिस्पॉन्स प्राप्त न होने अथवा पीएफएमएस पर आवेदन लंबित रहने, मास्टर फीस न मिलने, त्रुटिपूर्ण एफिलिएशन अंकित होने, त्रुटिपूर्ण काउन्सलिंग दर्ज होने, निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा परिणाम घोषित होने तथा त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम अंकित किए जाने आदि कारणों से पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका था।

