दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना चुका था।
*दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बढ़ती चुनौती, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और जानवरों से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल*
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मंगलवार को शुरू हो गया, लेकिन रॉन्ग साइड चलने वाली गाड़ियां एक बड़ा खतरा बन गई हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड पर कई जगह जानवर बीच सड़क बैठे रहते हैं। इससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी औपचारिक शुरुआत अब हुई है, लेकिन ईस्ट दिल्ली के लोग कई महीनों से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
गीता कॉलोनी से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाने वाले लोग खजूरी चौक से पहले लेफ्ट साइड के लूप से जा सकते हैं। वहीं, खजूरी, करावल नगर और आसपास की कॉलोनियों के लोग आरएफ कैंप के पास एग्जिट और एंट्री कर सकते हैं। ट्रॉनिका सिटी से अक्षरधाम आने वालों को अगर पावी के पास से एंट्री नहीं मिलती तो कई किलोमीटर सर्विस रोड पर गुजरना पड़ता है, जहां आवारा जानवर और भारी ट्रैफिक परेशानी बढ़ाते हैं। इसके बाद लोग गामड़ी के स्लिप रोड से हाइवे पर चढ़ते हैं।

