दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली में जनगणना का बिगुल:MCD के 250 वार्ड में आज से डोर-टू-डोर सर्वे, 50 हजार कर्मचारी मैदान में:उतरे
दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वॉर्डों में 1 मई से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है, जिसमें निवासियों को 15 मई तक ऑनलाइन ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की सुविधा मिलेगी।
दिल्ली कैंट, एनडीएमसी के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) क्षेत्र में 1 मई यानी आज से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। एमसीडी के सभी 250 वॉर्ड के निवासियों को 1-15 मई के बीच ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन की सुविधा मिलेगी। आप घर बैठे जनगणना की आधिकारिक पोर्टल www.se.census.gov.in या मोबाइल ऐप CMMS पर जाकर जनगणना में पूछे जा रहे 33 सवालों का जवाब देकर अपना पंजीकरण पूरा कर पाएंगे।

