दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश की दस्तक, कहीं ओले तो कहीं राहत*
आंधी और ओले गिरने से शाम सुहानी तो हुई मगर इन सब के बावजूद राजधानी का अधिकतम तापमान 40 के आसपास रहा। अब 3 से 5 मई तक बारिश की और संभावना है। इस दौरान आंधी भी आएगी। इसकी वजह से मई के पहले हफ्ते में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।
पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा, मौजपुर, घोंडा, उस्मानपुर, शास्त्री नगर, सीलमपुर, शाहदरा और वेलकम में ओले गिरे। करीब दस से पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इस दौरान काफी बड़े-बड़े ओले गिरे। एनसीआर में गाजियाबाद, इंद्रापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी कुछ जगह ओले गिरने की सूचना मिली।
दिल्ली में कितना रहा तापमान
आंधी के दौरान विभिन्न जगहों पर हवाओं की स्पीड 28 से 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। वहीं तापमान में आंधी के बाद 8.1 डिग्री से 17.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान मयूर विहार में 5.5 एमएम, नोएडा में 8.5 एमएम, हिंडन में 10.5 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। एक मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
[दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?
आंशिक बादल छाए रहेंगे। 2 मई को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं 3 से 5 मई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रह सकता है। वहीं 6 मई को मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *