दो दिवसीय पीजीटी परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न
फोटो
अयोध्या।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित पीजीटी की 9 तथा 10 मई को संचालित दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 27 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में आए रिटायर्ड रजिस्टर संजय पाठक ने एडीआईओएस अवनीश कुमार पाण्डेय के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।जहां पर उन्हें शांति ढंग से परीक्षा सम्पन्न होते हुई मिली।उन्होंने शनिवार को अधिकतर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षक किया।उनके अलावा इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए नामित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केदो पर भ्रमणशील रहे।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रतियोगी परीक्षा प्रभारी मोतीलाल मौर्या ने बताया कि दो दिवसीय इस परीक्षा में आज पहले दिन शनिवार को प्रथम पाली मे कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर 7052 अभ्यर्थियों में से कुल 3151 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 3901अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।वही दूसरी पाली में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4791 अभ्यर्थियों में से 1979 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2812 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं शामिल हुए।

