(नई दिल्ली)दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप; नकली पुलिसकर्मी बनकर आए थे 3 आरोपी, एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली ,22 सितंबर ,(आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के प्रतिष्ठित कालकाजी और इस्कॉन मंदिर के समीप स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके साथी को धमकाया और बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दो अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दर्शन के बाद पार्क गई थी पीड़िता, नकली पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपीपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है:
मंदिर दर्शन और पाक:र् 17 वर्षीय पीड़िता अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के बाद दोनों शाम करीब 7:00 बजे पास ही स्थित आस्था कुंज पार्क में टहलने चले गए।
धमकी और बंधक बनाना: शाम करीब 7:30 बजे पार्क में 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बताते हुए दोनों को डराया-धमकाया और कानूनी कार्रवाई का खौफ दिखाया।
सामूहिक दुष्कम:र् पीड़िता के अनुसार, आरोपियों में से दो ने उसके दोस्त को मजबूती से पकड़कर बंधक बनाए रखा, जबकि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ घिनौनी हरकत (गैंगरेप) की।
रात 8:45 बजे मिली सूचना, सुबह मुठभेड़ में पकड़ा गया एक आरोपी
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात करीब 8:45 बजे दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम (क्कष्टक्र) को कालकाजी और इस्कॉन मंदिर के पास एक नाबालिग से गैंगरेप की सूचना मिली।
कॉल मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और पॉक्सो (क्कह्रष्टस्ह्र) एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया।
मुठभेड़ में गिरफ्तारी: पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई संक्षिप्त मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद एक मुख्य आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश: पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल स्टाफ की कई टीमें शेष दो फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
00

