नगर निगम की हाउस टैक्स वॉटर टैक्स सीवर टैक्स की नोटिस के संबंध में व्यापारियों में आक्रोश
नगर निगम के वार्ड नंबर 204 द्वारा बिना सुविधा के अवैध वसूली के कारण है नाराज़
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: क्षेत्र के दर्शन नगर वार्ड नंबर 204 नगर निगम के अंतर्गत में स्थित भवनों का बिना मूल्यांकन कराए वा भवनों का मकान नंबर निर्धारित किए बिना भू स्वामियों को समय समाप्ति की पुरानी नोटिस भेज कर भू स्वामियों को पीड़ित किया जा रहा है वार्ड नंबर 204 महानगर अंतर्गत किसी भी प्रकार की कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं है जिसके सम्बन्ध स्थानीय विधायक से मुलाकात करके क्षेत्र वासियों ने शिकायत दर्ज की जिसमें विधायक ने नगर आयुक्त से बात करके आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते में कैंप लगाकर नगर निगम द्वारा मकान नंबर दर्ज करके उचित मापदंड के अनुसार कैंप लगाकर समस्या का निदान
**व्यापार मंडल अध्यक्ष राममिलन विश्वकर्मा**द्वारा बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 204 के भू स्वामियों ने निर्णय लिया है कि हमारी समस्या 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग नगर आयुक्त और डीएम से मिलेंगे समस्या का तभी समाधान नहीं हुआ तो जमीन से लेकर आसमान तक लड़ाई के लिए तैयार है
**भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय**ने कहा हम सभी ब्यायरियों एवं क्षेत्र वासियों के साथ हैं सभी व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों ने विधायक से मुलाकात की विधायक जी ने नगर आयुक्त से बात करके एक हफ्ते के अन्दर सभी समस्या का निदान किया जाएगा मुझे विधायक जी पर पूरा भरोसा है
**रत्नेश जायसवाल उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अयोध्या**कहा कि दस दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम पोल खोलो अभियान जो नये जुड़े 41 वार्डों में चलाया जाएगा नगर निगम के नोटिस का पूर्ण विरोध होगा
क्षेत्रवासी प्रदीप साहू, विनोद कुमार, सुनील तिवारी,राजबली दयारामतिवारी घनश्याम कौशल, हरिओम कौशल,बलराम गुप्ता बब्बन गुप्ता,दयाराम तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, रामभवन कोरी,शुभम साहू, बृजेश गुप्ता,शकील अहमद, कैलाश चौधरी, बबलू दुबे, संजय गुप्ता, दीपू गुप्ता, निर्मल गुप्ता, विनय गुप्ता,राजकुमार गुप्ता, राम गुप्ता, अनिल साहू, सुनील साहू, सुखदेव गुप्ता,साबिर अली आदित्य क्षेत्रवासी गण

