-नन्द के घर आनंद भयों, जय हो नंदलाल की-भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
-राजाजीपुरम् में श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोंत्सव की धूम-झूमें श्रद्धालु
लखनऊ. राजधानी के राजाजीपुरम् में दिनांक 20 सितम्बर से 27 तक आयोजित होने वाली श्रीमदभागवत साप्ताहिक कथा यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का प्रसग सुनकर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंत्र-मुग्ध हो गयें। चारों तरफ श्रीकृष्ण जन्म की बधांइया बजने लगी। सभी झूम कर नाचने लगे।
पूज्य कथा आचार्य मनोज कृष्ण महाराज जी के जन्मोत्सव के प्रसग को सुनकर सभी भाव विभोर हो गये। प्रसंग के दौरान आसमान से भी रिमझिाम-रिमझिाम बरसात होने लगी मानों सभी श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाने लगे। राजाजीपुरम् के गौरी शकर पार्क में आयोजित ज्ञान कथा यज्ञ में भक्तों व श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या श्रीमद्भागवत कथा की सार्थकता को सिद्ध कर रही है। कथा आयोजक विजय सिंह ने बताया कि कथा तथा ज्ञान यज्ञ का समापन 27 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा।

