नोएडा में शुरू होगा चार दिवसीय आयुष महोत्सव, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का दिखेगा संगम

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से चार दिवसीय आयुष महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा सहित विभिन्न पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आयुष उत्पादों को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों, उत्पादों और चिकित्सा पद्धतियों की उपलब्धता की जानकारी साझा की।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा परंपराओं और आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक समय में इनके महत्व को सामने लाना है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विशेषज्ञों, संस्थानों और आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों की भागीदारी रहेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह महोत्सव नोएडा से आयुष क्षेत्र को देशभर में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *