नवरात्र पर्व की तैयारी के लिए हुई बैठक

नवरात्र पर्व की तैयारी के लिए हुई बैठक
सतहरिया मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार देर शाम को एक बैठक आयोजित किया गया|जिसमें आगामी दो अप्रैल को पड़ने वाले नवरात्र पर्व को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई |इस दौरान शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से मंदिर पर नवरात्र पर्व को मनाने के लिए अपील किया है|इसमे लोग सहयोग करें| ताकि पर्व को सफल बनाने में किसी प्रकार का दिक्कत न आ सके|उन्होंने बताया कि इस पर्व को गायत्री परिवार की तरफ से वार्षिकोत्सव के रूप में हर शाल मनाया जाता है|बैठक मे शिक्षक नेता प्रमोद दूबे, माता प्रसाद चौरसिया, लाल जी पाण्डेय, एस पी सिह, छबीले महाराज, राजेश चौहान,सूरज यादव, राजेन्द्र साहू बाबा,माया देवी व माधुरी मौर्य आदि थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *