नवसृजित सीओ सिटी कार्यालय का एसएसपी ने किया लोकार्पण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने रिकाबगंज स्थित नव सुसज्जित सीओ सिटी कार्यालय का लोकार्पण फीता काटकर किया।लोकार्पण के बाद से सीओ सिटी कार्यालय अब नए रूप में नजर आता दिखाई दिया।वही सीओ सिटी कार्यालय में आने वाले फरियादियो को भी अब बेहतर वातावरण का अनुभव होता दिखा।कर्मचारियों व फरियादियो के बैठने की व्यवस्था को लेकर जहां पर आए फरियादियों ने भी कहा कि अब फरियादियों के लिए भी इंतजार और कार्य निस्तारण की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सहज हो गई है।जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि रंग-रोगन और साज-सज्जा के बाद कार्यालय का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है, जिससे सरकारी दफ्तर की छवि भी बेहतर हुई है।इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि समय-समय पर ऐसे सुधार कार्य किए जाते रहेंगे ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें। लोकार्पण के समय एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी,सीओ परिसर योगेंद्र कुमार,सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे,प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजीव कुमार,महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला, सहित सभी चौकी के प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

