नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर

जीआरपी जौनपुर द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में परिवार से करो प्यार नशे को करो इनकार नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया तथा लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया ।

जीआरपी जौनपुर जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस व आरपीएफ द्वारा यात्रियों में एवं आम जनमानस में प्लेटफार्म परिसर पर जागरूकता रैली निकाली गई आरपीएफ द्वारा यात्रियों एवं आम जनमानस में प्लेटफार्म और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया इस दौरान परिसर में लोगों को नशा मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया गया और नशा से होने वाली हानि के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत लोगों को नशा करने के उपरांत होने वाले लाइलाज बीमारियों से भी जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान एसएचओ भगवान राम,एसआई राम कुमार व समस्त अधिकारी कर्मचारी गण थाना जीआरपी जौनपुर व आरपीएफ के एसआई कैलाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *