नहाते समय किशोर की नदी में डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर,16 मई । यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर की शनिवार गोमती नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त गांव निवासी आयुष निषाद(13 )पुत्र हरिकिशन निषाद दोपहर को घर से 100 मीटर दूर गोमती नदी में नहाने गया था।वह नहाते समय डूब गया।कुछ लोग नाव से नदी में मछली मार रहे थे।उनकी नजर आयुष पर पड़ी।वह तत्काल कूदकर आयुष को बाहर निकाले।आयुष बेहोश हो चुका था।उसकी हालत गम्भीर थी।घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी।आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दि
या।

