*नहीं रहे शाहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीश कुमार सक्सेना,पत्रकारों,शिक्षकों संभ्रांतों ने दी श्रद्धांजलि*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*पाली-(हरदोई)* शाहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व व्याव0 शिक्षक एवं अध्यक्ष शिव सत्संग मंडल,भारत वर्ष अम्बरीश कुमार सक्सेना का गुरुवार सुबह निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलने पर पाली कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें पाली के पत्रकारों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं संभ्रात जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,और उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पत्रकार विष्णुकांत बाजपेयी ने कहा कि अम्बरीश कुमार सक्सेना ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय पत्रकार शिवाकांत बाजपेयी ने अम्बरीश कुमार सक्सेना के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया,वहीं कालेज के वरिष्ठ लिपिक अम्बरीश कुमार सिंह भदौरिया ने भी उनके व्यक्तित्व को याद कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।पत्रकार/ शिक्षक जनार्दन श्रीवास्तव ने प्रभू श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

