निःशुल्क नेत्र शिविर 6 सितंबर को, मोतियाबिंद की होगी जांच

निःशुल्क नेत्र शिविर 6 सितंबर को, मोतियाबिंद की होगी जांच
मीरजापुर। राष्ट्रवादी मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा। राष्ट्रवादी मंच द्वारा यह शिविर आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ श्री कांची कामकोटी मेडिकल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बस या कार द्वारा अस्पताल ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों के लिए उपचार एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था किया गया हैं। मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर आंखों की जांच और उपचार कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *