निजी कोल्ड स्टोरेज में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर मिलेगा अनुदान

निजी कोल्ड स्टोरेज में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर मिलेगा अनुदान
प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने आलू के गिरते भाव और बढ़ती लागत के बीज किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राहत योजना लागू की है। इसके तहत किसानों को उनके भंडारित आलू पर प्रति क्विंटल 100 रूपये का अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवा राम ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को उनके कोल्ड स्टोरों में भंडारित आलू के भंडारण शुल्क पर प्रति क्विंटल 100 रूपये का अनुदान दिया जाएगा। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल आलू (यानी 400 पैकेट) पर इस अनुदान का लाभ उठा सकता है, जिससे उसे सीधे तौर पर अधिकतम 20 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के किसानों की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए किसानों को पोर्टल पर रजिस्टेªशन के समय आमद रसीद (कोल्ड स्टोरेज), गेट पास, बिक्री संबंधी दस्तावेज, बैग (बोरी) के सत्यापन की रिपोर्ट आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और खतौनी (जमीन के कागजात) जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इच्छुक कृषक अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज, विकास भवन तृतीय तल कक्ष संख्या-85 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *