निबंध प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों ने मारी बाजी, विजेताओं को मिले पुरस्कार
गोण्डा 1 सितम्बर। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल, बड़गाँव, गोण्डा में 14 अगस्त को आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम वितरण समारोह मंगलवार 1 सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद जोशी रहे। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा-1 में अरीबा प्रथम, नैन्शी द्वितीय तथा विराज गुप्ता तृतीय रहे। कक्षा-2 में मानसी गुप्ता, भावना गुप्ता व विधान कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-3 में खुशी गुप्ता, रिद्धि शर्मा व हाममीम आजाद विजेता रहे।
कक्षा-4 में पल्लवी साह, शिवांशी गुप्ता व संस्कार गुप्ता, कक्षा-5 में मयंक श्रीवास्तव, सिद्धि शर्मा व सौरभ सिंह ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा-6 में परी सोनी, शगुन गुप्ता व तान्या वर्मा, कक्षा-7 में भावना सोनी, अनिका सोनी व उत्कर्ष गुप्ता तथा कक्षा-8 में श्रद्धा गुप्ता, अंशुमान तिवारी व अनन्या द्विवेदी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एस.पी. गुप्ता, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, उप प्रधानाचार्या मीना सिंह, लक्ष्मी देवी, कुमुद सिंह, पवन श्रीवास्तव, दीपक मंडल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, शिल्पी अग्रवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

