निष्प्रयोज्य / जर्जर विभागीय कक्ष 01 ध्वस्तीरण कर नीलामी 1 जून को
अयोध्या।राजकीय इण्टर कालेज, अयोध्या में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु विद्यालय में स्थित निष्प्रयोज्य / जर्जर विभागीय कक्ष 01 ध्वस्तीरण कर नीलामी की जायेगी।इस संबंध मे जीआईसी के प्रधानाचार्य ने बताया कि नीलामी 1 जून को अपरान्ह 2.00 बजे होगी।बताया कि स्कैप मूल्य रू० 55000.00 (पचपन हजार) रखा गया है।इच्छुक बोलीदाता नीलामी हेतु धरोहर धनराशि रू0 5500.00 (पांच हजार पांच सौ) जमा कर खुली बोली लगा सकता है।जिसमे सफल बोलीदाता (अधिकतम बोली दाता) को तुरन्त कुल बोली धनराशि का 25 प्रतिशत धनराशि जमा करना होगा तथा शेष धनराशि 5 दिवस के अन्दर जमा करनी होगी।सफल बोली दाता को नियमानुसार सभी प्रकार के टैक्स एवं अन्य सरकारी शुल्क जमा करना होगा।बताया कि ध्वस्तीकरण के समय कोई सामग्री / श्रमिक क्षति होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बोली दाता की होगी।नीलामी समिति को बिना कोई कारण बताये किसी भी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित होगा।वही बोली दाता किसी भी कार्यदिवस में विद्यालय में आकर कक्ष का निरीक्षण एवं उससे सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते है।बताया कि नियम एवं शर्तें विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर देख सकते है।

