नेहरू ग्राम भारती में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली भव्य जागरूकता रैली
प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आज ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे जमुनीपुर और कोटवा क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।
उत्साह और जोश से भरपूर रही रैली कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय के जमुनीपुर परिसर के निदेशक डॉ. आलोक मिश्रा ने किया। ‘राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए एन एस एस के स्वयंसेवक पूरे जोश के साथ सड़कों पर उतरे।
रैली के पश्चात विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सत्य निष्ठा एवं सतर्कता की प्रतिज्ञा भी ली गई। रैली से प्रमुख रूप से डॉ. आलोक मिश्र (निदेशक, जमुनीपुर परिसर), संतेश्वर मिश्र, डॉ. कृपा शंकर यादव, डॉ. किरण सिंह,डॉ. प्रदीप मिश्रा, डॉ. साधना त्रिपाठी,डॉ. उत्तम कुमार,डॉ. विदु शेखर पांडे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितेश सिंह, डॉ मोनिका सिंह, डॉ.यास्मीन बानो उपस्थिति रही।

