नोएडा सेक्टर-46 में भव्य रामलीला का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमेटी ने की व्यापक तैयारी

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, रामलीला देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने “देश की उपासना” समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमेटी की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि रामलीला देखने आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
सनातन संस्कृति से जुड़ें युवा : विपिन अग्रवाल
कमेटी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म एक महान धर्म है। युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने का अवसर मिलता है।
उन्होंने ‘जेन-जी’ शब्द के प्रयोग को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। उनका कहना था कि भारतीय समाज में बच्चों के लिए बेटा, बेटी और अन्य पारंपरिक संबोधनों का प्रयोग किया जाता रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक शब्दावली को महत्व देने की बात कही।
पूरी टीम संभाल रही आयोजन की जिम्मेदारी
रामलीला के सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कमेटी के महासचिव गिरिराज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित पूरी आयोजन समिति रामलीला की तैयारियों और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कमेटी का प्रयास है कि रामलीला का आयोजन व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हो, जिससे क्षेत्र के लोग धार्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *