पतंजलि जन्मभूमि कोंडर के विकास पर देवी पाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र से स्वामी भगवदाचार्य ने की चर्चा

पतंजलि जन्मभूमि कोंडर के विकास पर देवी पाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र से स्वामी भगवदाचार्य ने की चर्चा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। सनातन धर्म परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा से मिलकर योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पतंजलिपुरी कोंडर विकासखंड वजीरगंज जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर विशद चर्चा की गई। इस स्थल को विश्व पर्यटन नक्शे पर संदर्भित कराने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। पतंजलि जन्मभूमि कोण्डर गोंडा के प्रामाणिक साक्ष्य भी जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उपलब्ध करा दिया गया। इसके पश्चात् देवी पाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र से भी पतंजलि जन्मभूमि कोंडर के विकास की बात की गई, तथा पतंजलि जन्मभूमि पर एक बैठक कराने का भी निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त जी ने साकार रूप देने को आश्वासन दिया। डॉ.स्वामी भगवदाचार्य अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *