पत्रकार एसोसिएशन का भव्य वार्षिक समारोह,

पत्रकार एसोसिएशन का भव्य वार्षिक समारोह, इम्तियाज़ खान बने अध्यक्ष

सुल्तानपुर। पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बल्दीराय का वार्षिक समारोह मंगलवार को ब्लॉक सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें इम्तियाज़ खान को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं को निष्पक्षता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाते हुए पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों को जनप्रतिनिधियों के अच्छे कार्यों के साथ-साथ कमियों को भी बेबाकी से उजागर करना चाहिए, ताकि व्यवस्था में निरंतर सुधार हो सके।
समारोह के दौरान संगठन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को परिचय-पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इम्तियाज़ खान को तहसील अध्यक्ष, प्रेम प्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को महामंत्री, मोहम्मद तफसीर अहमद को कोषाध्यक्ष तथा ए.एन. पांडेय एवं सुहेल आलम को संरक्षक नियुक्त किया।
वही संगठन के वरिष्ठ सदस्य बब्बन वर्मा, सुधा सिंह,पुष्कर सुल्तानपुरी,अफसर खान,शाहबाज खान,लौलाक खान,तनवीर आलम,आलोक श्रीवास्तव,सहित पत्रकार रंजीत सिंह, सुरेंद्र मिश्रा,नितिन मिश्रा,बाल गोविंद मौर्य, हनुमान तिवारी,ज्ञान पांडेय,शिवम श्रीवास्तव, बलवीर यादव,इस्राइल अहमद की उपस्थिति सराहनीय रही।
सांस्कृतिक सत्र में कवि पुष्कर सुल्तानपुरी और विकास चौरसिया ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कर्म शर्मा ने किया। नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष इम्तियाज़ खान ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार के.के. तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर डॉ. अवधेश,ई०आंनद भर्ती, त्रिपाठी, आचार्य सूर्यभान पांडेय, हिन्देश सिंह,डॉ राजेश प्रजापति,एस डी ओ एम पी सिंह, बलबीर यादव, राजधार शुक्ला,पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव,अरशद बेग,ई०निहाल अहमद,सहरे आलम,कफील अहमद,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,डॉ शोएब खान, बजरंग सिंह,मुरलीधर वर्मा, ग्राम प्रधान अकबर अली, अब्दुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *