पहले दिन 1313 अभ्यर्थी परीक्षा मे नहीं हुए शामिल
अयोध्या।तीन दिवसीय यूपी टेट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पालियों मे कल 1313 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।प्रथम दिन पहले पाली में 7584 अभ्यर्थियों में से 6921 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे जबकि 663 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 7584 अभ्यर्थियों में से 6934 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे जबकि 650 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं थे।परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से तथा पारदर्शी बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम इंतजाम थे तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।

