पहाड़पुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

पहाड़पुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
आजमगढ़
जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय रामजस पटेल के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुई। मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (उम्र करीब 32 वर्ष), पुत्र बलिहारी, निवासी बालाजानी रचनपट्टी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *