पितृ पक्ष पर किया गया अन्न दान भंडारा
प्रयागराज। चरण वंदन फाउंडेशन द्वारा पितृ पक्ष पर संगम क्षेत्र में अन्न दान व भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के स्वयं सेवकों द्वारा तीर्थ यात्रियों को कढ़ी चावल का वितरण किया गया।
संस्था के आचार्य रामजस द्विवेदी ने कहा कि पितृ पक्ष में दूर दूर से लोग तीर्थराज प्रयागराज आते हैं और पितरों के निर्मित दान इत्यादि करते हैं। उसमें अन्न दान भंडारे का एक विशेष महत्व है। संस्था लगातार ऐसे विशेष अवसरों पर अन्न दान भंडारा का कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कौशलेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष रिति विमल, सत्यम शुक्ला ,प्रियांशु मिश्रा, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

