पीजीआई पुलिस ने 02 शातिर लुटेरे स्नैचर किए गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस0बी0 शिरडकर, पुलिस
आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, ह्रदेश कुमार, पुलिस उपायुक्त पूर्वी व
सै0 अली अब्बास, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं अभिनव
सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में राणा राजेश
कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना-पीजीआई के नेतृत्व में 300 नि() अरविंद
कुमार व उ0नि0 विजय कुमार पाल मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित
अभियुक्त में मामूर होकर मोबाइल छिनने वालों के सम्बन्ध मे वार्ता करते हुए क्षेत्र
में गस्त कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मोबाइल छीनने वाले दो संदिग्ध व्यक्ति जो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से उतरेठिया चौराहा शहीद पथ
के बगल सर्विस लेन से चिरैया बाग अण्डर पास की तरफ जा रहे है इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले बिना किसी देरी के चिरैयाबाग अण्डर पास पर पहुचकर मुखबिर द्वारा बताये गये दोनों व्यक्तियों आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम- मुकेश सिंह उर्फ रवि प्रताप सिंह पुत्र लाल सिंह उर्फ वीर सिंह पता ग्राम लौलई थाना चिनहट लखनऊ उम्र 22 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम-विजय रावत पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम नन्दपुर थाना चिनहट लखनऊ उम्र 21 वर्ष बताया जिनको गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण – मु0अ0सं0-391/2023 धारा-392/411 भादवि, मु0अ0सं0-405/2023 धारा-392/411 भादवि थाना पीजीआई लखनऊ से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01 – मुकेश सिंह उर्फ रवि प्रताप सिंह पुत्र लाल सिंह उर्फ वीर सिंह पता ग्राम लौलई थाना चिनहट लखनऊ उम्र 22 वर्ष तथा 02 विजय रावत पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम नन्दपुर थाना चिनहट लखनऊ उम्र 21 वर्ष द्वारा मोटर साइकिल चोरी करना व उसी मोटरसाइकिल से मार्निंग वाक व अपने काम से निकली आम जनता का
मोबाइल छीनना और बेचना ।
बरामदगी:-
07 अदद मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनियों का ।
एक अदद मो0सा0 एचएफ डिलक्स काले रंग की वाहन संख्या- UP32EK87081
1190/- रुपये नगद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार पाल, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह थाना पीजीआई हेड कांस्टेबल रामू यादव थाना क्राइम टीम कांस्टेबल अंकुर चौधरी क्राइम टीम, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार क्राइम टीम थाना पीजीआई लखनऊ शामिल रहे

