पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी विनोद कुमार 

अयोध्या।रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिकावल निवासी शिव शंकर रावत की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद रुदौली से निर्दल प्रत्याशी रहे समाजसेवी विनोद कुमार लोधी ने बिकावल गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है। वही श्री लोधी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया है।
आपको बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के बिकावल गांव निवासी शिव शंकर रावत (50) फत्तापुर चौराहा स्थित एक बाग की रखवाली कर रहे थे मंगलवार की रात 8 बजे बाग में खून से लथपथ शव बरामद हुआ था जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मृतक के पांच बेटे व तीन बेटी है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद रुदौली से निर्दलीय चुनाव लड़कर पूरे विधानसभा में ही नहीं पूरे अयोध्या और बाराबंकी जिले में चर्चा का विषय बने समाजसेवी विनोद कुमार लोधी ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *