सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह एवं मंत्री राजबली यादव ने संयुक्त रूप से अवगत कराया है कि सोमवार दिनांक 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सरकार पेंशनर्स का18 महीने का महंगाई राहत जो रोका है उसके तत्काल भुगतान किया जाय, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, कैशलेश चिकित्सा की कमी को शीघ्र पूरा करके सी ०जी ० एस० एच०स्तर के स्पताल को जोड़ने के साथ आयुष्मान भारत योजना से अलग करने,रेल यात्रा में पूर्व की भांति किराया में पच्चास प्रतिशत की छूट दिए जाने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने , पेंशनर्स के पेंशन मे65बर्ष पर 5, व70 बर्ष पर 10 एवं 75वर्ष पर 15प्रतिशत की बृद्धि किए जाने, पेंशन की राशि करण की वापसी 15वर्ष के स्थान पर 10वर्ष किए जाने आदि मांगो को लेकर वृहद प्रर्दशन कर मा0मुख्यमन्त्री जी को जिला धिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। सभी पेंशनर्स साथियों से अपेक्षा है कि बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाएं

