पुलिस ने गायब 201 मोबाइल बरामद कर लौटाया

पुलिस ने गायब 201 मोबाइल बरामद कर लौटाया
जौनपुर। गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  पोर्टल की मदद से साइबर क्राइम टीम ने 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता   के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम द्वारा की गई। टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों को ट्रेस कर अलग-अलग जिलों और राज्यों से बरामद किया।पुलिस के मुताबिक, अब तक चलाए गए अभियान के तहत कुल 2239 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये है। मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *