पुलिस ने बरामद किए 251 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाए
प्रयागराज। गंगानगर जोन की सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी सर्विलांस, सीईआईआर पोर्टल, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद ली। इन तकनीकी माध्यमों के जरिए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया।
शनिवार को पुलिस ने बरामद किए गए सभी 251 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रयागराज पुलिस का आभार व्यक्त कि
या।

