पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा जनपद रायबरेली के नवनिर्मित थाना चन्दापुर का किया गया लोकार्पण

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा जनपद रायबरेली के नवनिर्मित थाना चन्दापुर का किया गया लोकार्पण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के दृष्टिगत शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध एवं अपराधियों पर और अधिक प्रभावी अंकुश लगाने, महिलाओं व आमजनमानस को सुरक्षित वातावरण प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद रायबरेली में थाना महाराजगंज क्षेत्रान्तर्गत चौकी चंदापुर को उच्चीकृत कर नवीन थाना चंदापुर की स्थापना की गई जिसमें कुल 23 ग्राम (02 ग्राम थाना मिलएरिया व 21 ग्राम थाना महराजगंज) शामिल हैं।
प्रशान्त कुमार पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा आज दिनांक 25.05.2025 को जनपद रायबरेली के नवनिर्मित थाना चन्दापुर का लोकार्पण किया गया तथा इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात थाना चन्दापुर के कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) और मालखाना आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा 12 ग्राम प्रहरियों को साइकिल, छाता व लाठी वितरित करते हुए कहा गया कि “ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके योगदान को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है”

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ, जिलाधिकारी रायबरेली, पुलिस अधीक्षक रायबरेली सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *