पूराकलंदर और थाना कुमारगंज क्षेत्र के दो शातिर अपराधी दुराचारी घोषित
अयोध्या।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए थाना पूराकलंदर और थाना कुमारगंज क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को दुराचारी घोषित कर उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर (ए/बी) प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है।पुलिस के अनुसार, थाना पूराकलंदर क्षेत्र के रामलगन मौर्य (45 वर्ष) निवासी ग्राम कन्दैला के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और बीएनएस समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें दुराचारी घोषित कर हिस्ट्रीशीट खोली गई है।वहीं थाना कुमारगंज क्षेत्र के खुशीराम पासी (30 वर्ष) निवासी ग्राम सुर्ती का पुरवा, देवगांव के विरुद्ध आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, मारपीट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।वही लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते पुलिस ने उन्हें भी दुराचारी घोषित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।अयोध्या पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी की जा रही है। हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद दोनों अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी

