विगत माह शाहाबाद तहसील के बने उपजिलाधिकारी डॉ अवनीश कुमार से पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट*

*विगत माह शाहाबाद तहसील के बने उपजिलाधिकारी डॉ अवनीश कुमार से पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट*

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली(हरदोई)* गुरुवार को शाहाबाद तहसील के वरिष्ठ उपजिलाधिकारी डॉ अवनीश कुमार से कई पत्रकारों सहित शाहाबाद के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों और एसडीएम के बीच क्षेत्र से संबंधित कई विषयों पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करना,पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोत्तम प्राथमिकता होगी,साथ ही शाहाबाद तहसील क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से गुजरना नहीं पड़ेगा। तहसील में मेरे पास आने वाली प्रत्येक जन शिकायत का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा, उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास रहेगा कि कोई भी फरियादी तहसील से निराश होकर न जाये। खनन के मामले में उन्होंने कहा कि खनन से संबंधित शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि जनहित/प्रशासनिक कार्य हित में जनपद में कार्यरत डिप्टी कलेक्टर एसडीएम डॉ अवनीश कुमार को विगत माह में शाहाबाद तहसील का कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने निवर्तमान एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा का स्थान लिया है। सुशील कुमार मिश्रा का तबादला जनपद बरेली की तहसील आंवला में होने के पश्चात एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने विगत माह पदभार ग्रहण किया था। एसडीएम डॉ अवनीश कुमार 2015 बैच के एक कुशल,अनुभवी,न्याय प्रिय प्रशासनिक अधिकारी है। जानकारी के मुताबिक जनपद बहराइच के आप मूल निवासी हैं। एसडीएम डॉ अवनीश कुमार इससे पूर्व जनपद खीरी की तहसील पलिया, तहसील मोहम्मदी आदि तहसीलों में सेवा दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *