पूरा बाजार में भाजपा सम्मेलन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

पूरा बाजार में भाजपा सम्मेलन की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत ब्लाक मुख्यालय पूरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कृषि/प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने के लिए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आगंतुकों के स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरांत आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अम्बेडकर जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।अभियान संयोजक हरभजन गौड ने बताया कि सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और हर बिंदु पर निगरानी रखी जा रही है, जिससे कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सम्मेलन के उपरांत पूरा बाजार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सर्मथन में शिवम् शुक्ला के संयोजन में नारी शक्ति पद यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में शैलेन्द्र कोरी, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, अमल गुप्ता, रवि सिंह, स्वाती सिंह सहित अन्य पदाधकारी व कार्यकर्ता मौजूद र

हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *