*पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के साथ, राजेंद्र पाल गौतम का हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया*
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नाव नियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का नवाबगंज टोल प्लाजा पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के साथ मिलकर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया और उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद राजेंद्र पाल गौतम बुधवार को पहली बार लखनऊ पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान हरदोई जिला की बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ उन्नाव जिला के नवाबगंज टोल प्लाजा पर शाम करीब 6:बजे एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गय और उन्होंने कहा राजेंद्र पाल गौतम पेशे एक वकील एवं पूर्व में दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग, रजिस्ट्रार आफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में दिल्ली विधान सभा में सीमापुरी से विधायक रह चुके है। वे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे उनका ईमानदार नेतृत्व को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनको अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और उनके मेहनत संघर्ष को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत और सता प्राप्त करने के लिए उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने पर दलित पिछड़े और अल्प संख्यक समाज को नई ऊर्जा मिलेगी। हरदोई जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा,फिर से भारत को आजादी दिलाने के लिए आप सबको बलिदान देने के लिए तैयार होना पड़ेगा. उन्होने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में आम जनता, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों की लड़ाई लड़ रहे हैं. हम सभी को पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़नी है और आंबेडकर के संविधान के खिलाफ काम करने वालों को सबक सिखाना होगा. उन्होने कहा कि काम करने वाले मेहनती लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा.इस मौके पर अनुपम दीक्षित, विनीत वर्मा देवेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सहित,स्वागत में हजारों की संख्या लोग मौजूद रहे हैं।

