पेंशनरों की हुंकार,मांग नहीं मानी तो वोट भी नहीं
प्रयागराज। युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया।
बैठक में उदय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाए, कोरोना काल में बलात रोके गए 18% डी. आर. को तत्काल अव मुक्त किया जाए। दिनेश आर्य ने आउटसोर्सिंग खत्म किए जाने एवं निजीकरण बंद किए जाने की मांग की। सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बढ़ती महंगाई टी.ओ. आर.में पेंशनर शब्द जोड़े जाने एवं महंगाई राहत, महंगाई भत्ता तय करने के बाजार के थोक सूचकांक के हिसाब से वास्तविक नए नियम बनाए जाने की मांग की अन्यथा की स्थिति में सरकार के विरुद्ध वोट करने का आवाहन किया।
इस सभा में बलराम प्रसाद, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सोनकर, राजू, रमेश, हरिश्चंद्र, उदय चंद्र सोनकर, संतोष कुमार यादव, मनीष मिश्र,नामा निगार, वीरेंद्र कुमार पांडे,जावेद अख्तर एवं अमर सिंह आदि अनेक पेंशनर जन उपस्थित रहे।

