पॉलिकैब ने उत्तर प्रदेश में अपने वितरण नेटवर्क का किया विस्तार
अयोध्या। भारत की सर्वश्रेष्ठ वायर और केबल कंपनी पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नए श्क्विक सर्विस डिपोश् (क्यूएसडी) की स्थापना कर अपने वितरण संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है। इस रणनीतिक विस्तार से, पॉलिकैब का मजबूत और तेजी से पहल करने वाली आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने का संकल्प रेखांकित होता है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज आपूर्ति, बेहतर सेवा और बाजार में गहरी पैठ बनाना संभव हो सकेगा।
पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी (बी2सी), श्री ईश्विंदर सिंह खुराना ने कहा, ष्पॉलिकैब अपने वितरण नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता देती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है, और गोरखपुर का यह नया क्विक सर्विस डिपो, लखनऊ स्थित हमारे मौजूदा वेयरहाउस का पूरक है। इससे हमारा क्षेत्रीय वितरण बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। इस नई इकाई से पूरे क्षेत्र में हमारे चैनल भागीदारों और ग्राहकों के लिए तेज आपूर्ति और कुशलता से ऑर्डर की आपूर्ति कर बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
यह क्विक सर्विस डिपो 10,300 वर्गफुट में फैला है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान, गोरखपुर में स्थित है। इससे पॉलिकैब के विभिन्न किस्म के उत्पादों के पोर्टफोलियो (जिसमें वायर और केबल, लाइटिंग, पंखे, स्विच, स्विचगियर और अन्य एफएमईजी उत्पाद शामिल हैं) के वितरण में मदद मिलेगी। साथ ही, पूरे क्षेत्र में चैनल भागीदारों और ग्राहकों के ऑर्डर की आपूर्ति तेजी से हो पाएगी और उत्पादों की उपलब्धता बेहतर होगी। इस पहल से कंपनी के उत्पाद प्रमुख बाजारों के करीब आएंगे, ऑर्डर मिलने से आपूर्ति तक की अवधि (लीड टाइम) कम होगी, इन्वेंट्री प्रबंधन आसान होगी और पूरे क्षेत्र में सेवा का स्तर बेहतर होगा।
पॉलिकैब परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ उत्पाद पोर्टफोलियो की बढ़ती मांग के अनुरूप देश भर में अपने लॉजिस्टिक्स और वितरण बुनियादी ढांचे का निरंतर विस्तार कर रही है। क्षेत्रीय वेयरहाउसिंग और वितरण बुनियादी ढांचे में रणनीतिक निवेश के जरिये, कंपनी बाजार तक पहुंच बढ़ा रही है और विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने की क्षमता बढ़ा रही है।

