पोस्टमास्टर जनरल ने नव सृजित हेरिटेज सिटी डाक मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ

पोस्टमास्टर जनरल ने नव सृजित हेरिटेज सिटी डाक मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ

प्रयागराज। भारतीय डाक विभाग ने प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में सेवा वितरण को बेहतर बनाने, व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार, कार्यकुशलता में वृद्धि तथा राजस्व में सतत बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में प्रशासनिक यूनिट्स का पूरे देश में पुनर्गठन किया है। इसी क्रम में गुजरात सर्किल में अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट के अलावा सूरत में एक नए पोस्टल रीजन का सृजन किया गया है।

उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग ने लॉजिस्टिक्स व्यवसाय को प्राथमिकता देते हुए पोस्टमास्टर जनरल (लॉजिस्टिक्स), गुजरात सर्किल एवं निदेशक (सेल्स) के नए पद व कार्यालय स्थापना को भी मंजूरी दी है। गुजरात में पाँच नए डाक मंडल- अहमदाबाद हेरिटेज सिटी, अहमदाबाद उत्कर्ष, दाहोद, सूरत (पूर्वी) व गाँधीधाम सृजित किये गए हैं। प्रशासनिक पुनर्गठन की यह नई व्यवस्था 1 नवंबर, 2026 से लागू होगी।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक शिशिर कुमार, एजीएम आईपीपीबी संदीप कुमार, चीफ मैनेजर अभिजीत जीभकाटे, सीनियर पोस्टमास्टर वारिस वहोरा, सहायक निदेशक अल्पेश शाह, रितुल गाँधी, दर्शन तपस्वी, सहायक अधीक्षक, आर टी परमार, जगदीश जीड, के ए रोय, आर ए शेख, पराग वासनिक, एस एन घोरी, बिरंग शाह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *