पौधों की रक्षा करना मुख्य कर्तव्य:सर्व मित्र भट्ट

पौधों की रक्षा करना मुख्य कर्तव्य:सर्व मित्र भट्ट

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स और रिटायरीज कन्फेडरेशन ( AIBPRC) की प्रदेश इकाई ने बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने में अपना महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जिसमें मां के नाम एक पेड़ की श्रेणी में शहर के तीन स्थानों पर वृक्षारोपण किया। पौध रोपण कार्यक्रम में रिटायर्ड बैंकर्स के अलावा उनके परिवार तथा मोहल्ले के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों को प्रोत्साहित किया गया कि आगे वृक्षों और पौधों की रक्षा करना उनका मुख्य कर्तव्य है।
वृक्षारोपण का शुभारंभ सेक्टर आई एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, सेक्टर एम आशियाना में सद्भावना पार्क इस कार्यक्रम मे आशियाना के सभासद कमलेश सिंह उपस्थित रहे। और अंतिम पड़ाव शाम 5 बजे पेपर मिल कॉलोनी में स्थित “अपना पार्क” मैत्री संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का पहल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आर एस वर्मा तथा प्रदेश सचिव आरके वर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आरएस वर्मा, सलिल चन्द्रा, ए सी जेटली, टी एस गौतम, आरके वर्मा, सर्व मित्र भट्ट, एच एस रावत, दीप शर्मा, राकेश शर्मा राजीव खन्ना, बीपी शर्मा, अरुण शर्मा एवं मैत्री संस्था की ओर से श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती नीरा पांडे,सोम चटर्जी, रीना सक्सेना, मंजू रावत, विपिन सक्सेना,अनूप पांडे, संदीप चैटर्जी,अशोक मिश्रा तथा जेपी सिंह ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। अच्छा रूपम कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का इंतजाम हमेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया, जिसमें सभी ने बौछारो के बीच हल्की-हल्की हवा के साथ-साथ गर्म चाय और गरम समोसे का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *