प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, घूसखोरी समाप्त कर भयमुक्त वातावरण बनाई योगी सरकार: सुब्रत पाठक

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक बैठक विधानसभा मुंगराबादशाहपुर में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के पहले मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने बूथ जीतो चुनाव जीतो पर जोर देते हुये कहा कि चुनाव प्रचार के समय हम लोगों ने जनता से वादा किया था कि प्रदेश में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार घूसखोरी समाप्त कर भयमुक्त वातावरण बनाएंगे सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया है आज गुंडा या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ भाग गए है। अपराध से बनाई गई संपत्ति को सरकार ने जप्त किया सरकारी जमीन पर कब्जा हटाए गए सरकारी जमीन पर बने माफिया के अवैध महलों को सरकार ने तोड़वा दिया। आज पूरे प्रदेश की जनता सुकून से जी रही है । सुरक्षा व सुशासन पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है । माफियाओं की अट्ठारह सौ करोड़ की संपत्ति जप्त किया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कुछ चुनाव सिर्फ पांच साल के लिए होते हैं और कुछ चुनाव युग को बदलने वाले होते हैं। ऐसा चुनाव 2017 में हुआ था, जिसने सपा की तानाशाही को उखाड़ फेंका था। अब 2022 का चुनाव भी वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का चुनाव है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पाण्डेय, विधानसभा संयोजक महेंद्र विजय शुक्ला, धनन्जय सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार जायसवाल, मनीष त्रिपाठी, अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *