प्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत विश्व युवा कौशल दिवस का कार्यक्रम राजकीय आईटीआई अलीगंज के स्वामी विवेकानंद सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसोचैम रमेश मल्होत्रा उद्योग मंडल,लखनऊ थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा लगाए गए अपने-अपने केंद्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चारबाग लखनऊ द्वारा बुके देकर एसोचैम उद्योग मंडल प्रभारी एवं उपायुक्त,जिला उद्योग लखनऊ का स्वागत किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस समारोह में कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न योजनाओं में संचालित सेक्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवायोजित हुए। प्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया तथा जनपद में संचालित प्रशिक्षण प्रदाताओं में से बेस्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया कार्यक्रम स्थल पर एसपी निगम आईटीआई अलीगंज, विवेक कुमार सिंह , विकास, दिनेश पाल एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

