प्राण प्रतिष्ठा के लिए लगभग तैयार होने के करीबी है श्रीराम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा के लिए लगभग तैयार होने के करीबी है श्रीराम मंदिर

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साझा किए जटायु सहित कई चित्र

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को देर रात कई चित्र जारी कर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राममंदिर से जुड़ी तैयारियां साझा की हैं।चित्र से स्पष्ट है कि श्रद्धालु रामलला एवं राम मंदिर के साथ रामजन्मभूम परिसर में ही स्थित कुबेर टीला पर स्थापित पक्षीराज जटायु का भी दर्शन कर सकेंगे।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी किये गये चित्र में पक्षीराज की विशालता एवं जीवंतता का अनुमान किया जा सकता है।एक अन्य चित्र में प्रभावी रोशनी से संयोजित हो राम मंदिर का आंतरिक प्रभाग शानदार स्थापत्य का उदाहरण सिद्ध हो रहा है।रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तो भूतल में स्थापित है,लेक‍िन संपूर्ण राम मंदिर तीन तल का है। जानकारो की माने तो प्रत्येक तल की ऊंचाई 20 फीट है।इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं। इसी वर्ष के अंत तक शेष दोनों तल का निर्माण पूर्ण हो जाना है और तब रामजन्मभूमि की भव्यता सर्वोच्च शिखर पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *