प्राथमिक विद्यालय शचीपुरम सुजानगंज जौनपुर का भव्य उदघाटन समारोह हुआ संपन्न

प्राथमिक विद्यालय शचीपुरम सुजानगंज जौनपुर का भव्य उदघाटन समारोह हुआ संपन्न
जौनपुर ब्यूरो:
पद्म विभूषण , ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की जन्म स्थली शचीपुरम में नव निर्मित आज कार्यक्रम अध्यक्ष जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी, मुख्य अतिथि सीमा दिवेदी सांसद राज्य सभा, आचार्य रामचन्द्रदास, उत्तराधिकारी श्रीतुलसीपीठ चित्रकूट, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शिशिर कुमार पांडेय कुलपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट, श्री विनोद कुमार पांडेय निजी सचिव माध्यमिक शिक्षा लखनऊ, राकेश चंद्र पांडेय माध्यमिक शिक्षा लखनऊ डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर, रमापति मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय का उदघाटन समारोह में सरस्वती पूजन कर शिलापट्ट अनावरण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा किया गया । आमंत्रित अतिथियों का स्वागत भाषण में रमापति मिश्र ने किया । मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य जगदगुरु जी मेरे ससुर जी हैं। मैं बहू जीवन पर्यन्त सेवा करूंगी । विश्व के आप अलौकिक शक्ति है। मैं जीवन भर आपके आशीर्वाद की आकांक्षी रहूंगी। आज मैं जो कुछ भी हू वह आपके आशीर्वाद से हूं।आपका एक आदेश मेरे लिए जीवन पर्यन्त शिरोधार्य है।मैं इस विधालय में दो कक्षा कक्ष का निर्माण सांसद निधि से करूंगी। मैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी , कुलपति प्रो० शिशिर कुमार पांडेय, आचार्य रामचन्द्र दास जी, विशिष्ट अतिथि समस्त आगंतुक का क्षेत्र की तरफ से आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन करती हूं। उद्बोधन में आचार्य रामचन्द्रदास (उत्तराधिकारी) ने घोषित किया कि पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा संस्थापित संस्थान , तुलसीपीठ सेवा न्यास चित्रकूट के द्वारा प्राथमिक विद्यालय शचीपुरम को पांच लाख रुपए विकास कार्यों, छात्रों की सुविधाए के लिए देंगे । क्षेत्र के विकास के लिए हम सब सदैव तत्पर रहेंगे। यह परम पूज्य गुरुदेव जी की जन्म भूमि है क्षेत्र के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करेंगे। कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा कि यहां के जनमानस ने हमे कभी नेत्र हीन नही माना। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने पर पहली बार जन्म स्थली शचीपुरम में आए हैं। मेरी यादें ताजा हो गई है। मैं यही से पढ़ा लिखा आज भारत ही नहीं विश्व के एक 250 ग्रंथों की रचना आपके आशीर्वाद से कर दी है। मेरी गोलोकवासी माता शची मा के नाम पर साड़ी खुर्द गांव को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश ने शचीपुरम अधिसूचना जारी कर मुझे सूचित किया था। मैं सरकार से बात कर इस प्राथमिक विधालय को उच्च प्राथमिक, इंटर कॉलेज और फिर महाविद्यालय तक बनाने की घोषणा करता हूं। समय लगेगा लेकिन यह कार्य पुरा होगा। छात्रों को शैक्षणिक तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। जो भी शिक्षक की नियुक्ति होगी उसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। उसकी योग्यता अच्छी हो । भविष्य में जल्द ही बड़े योजनाएं संचालित होगी। जिसमें सुजानगंज बस अड्डे मेरी एक क्षेत्र के लिए सौगात होगी । डा0 गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने परम पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय, आचार्य रामचन्द्र दास जी, सीमा द्विवेदी सांसद राज्य सभा, विशेष सचिव विनोद पाण्डेय, लखनऊ, राकेश चंद्र पाण्डेय बेसिक शिक्षा, लखनऊ को माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी को शाल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से खुश होकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने 5000 रुपये नगद पुरस्कार भी दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय, बसन्त शुक्ला, मछली शहर, दीपक पांडेय प्रयागराज, रमापति मिश्र , जनार्दन मिश्रा, चंद्रकांत मिश्र, एस पी मिश्र, आनंद मिश्रा, अमित मिश्रा,उमाशंकर सिंह, शिवम् सिंह, विनोद उमर, डा0राजेश तिवारी, व जिला प्रशासन, विकास खंड , समस्त शिक्षक गण, गांव वासी , क्षेत्र वासी शिष्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *