फरियादियों को त्वरित न्याय व क्षेत्र को अपराध मुक्त रखना प्रमुख प्राथमिकता – प्रतीक कुमार
अयोध्या।फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त रखना नवागत सीओ सदर प्रतीक कुमार की प्रमुख प्राथमिकता है।यह बातें उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते समय बताई।उन्होंने क्षेत्र के जनता से अपील किया कि अगर उनके सर्किल मे संबंधित थानों व चौकी पर थानायक्ष व चौकी प्रभारी द्वारा समस्याओं को नहीं सुना जाता है तो वे वेहिचक अपनी समस्या को उनसे कह सकते है या फिर उनके सीयूजी नंबर पर बता सकते हैं। बताते चले कि वाराणसी जनपद से आये सीओ सदर प्रतीक कुमार अपनी कार्यशैली, जनसुनवाई और प्रभावी पुलिसिंग से अलग पहचान बनाई है।वाराणसी मे भी महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।पुलिस महकमे में उनकी पहचान ऐसे पुलिस अधिकारियों में की जाती है जो फरियादियों की समस्याओ का तुरंत निस्तारण करने व अपराध पर अंकुश लगाने मे की जाती हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।कहा कि आने वाले सावन मेला सहित प्रमुख पर्वो को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपराध छोड़ेंगे या फिर उनके रहने तक क्षेत्र छोड़ें।कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हुए पाया गया तो पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करेगी
।

